गैरसैंण (चमोली): चमोली जिले के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर इस दुर्घटना की वजह बनी।
राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), रामणी नंदानगर निवासी, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे। बिरही में बीआरओ कैंप के पास चमोली की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम आज गुरुवार को किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के साथ ही उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति उजागर हुई है। हरिद्वार जिले में पिछले दो दिन में तीन हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बाइक और कार के टकराने से दो भाइयों की मौत हुई, जबकि देर शाम एक व्यापारी की कार और पिकअप वाहन की टक्कर में उनकी मौत हुई और उनके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए।
प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, और प्रशासन की ओर से सुरक्षा उपायों की तुरंत आवश्यकता जताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
