Nainital News- 28 जून को हल्द्वानी में मेडिकल का पेपर देने आए दो सगे भाइयों के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के बाद आज दोनो का शव नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई से मिला है। युवकों का शव खाई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों का शव खाई में देखा जिसकी सूचना उनके द्वारा ज्योलीकोट चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा खाई में उतर कर देखा तो युवकों की पहचान उधम सिंह नगर ट्रांजिट कैंप निवासी राजकुमार व राम लखन के रूप में हुई।
जानकारी देते हुए नैनीताल सी ओ संदीप नेगी ने बताया की दोनो युवकों की 26 जून को हल्द्वानी भोटिया पड़ाव थाने में परिजनों ने दोनों की गुम शुदकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मृतक सगे भाई हैं। दोनों युवकों के लापता होने के बाद पुलिस के द्वारा दोनों युवकों के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया था साथ ही सीसीटीवी के आधार पर भी युवकों की खोज की जा रही थी युवकों की अंतिम लोकेशन गेठिया क्षेत्र में मिली तो वहीं पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। जिनके आज शव खाई से बरामद हुए हैं। घटना स्थल से पुलिस ने मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

