प्रदेश में कानून व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी कर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल किये खड़े।
देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध खनन और भू-माफिया जैसे मुद्दों पर अक्सर उनकी तीखी टिप्पणियां सरकार को असहज भी किया है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया है। हिमांशु चमोली प्रकरण से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के भांजे से जुड़े मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया जारी की।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के समक्ष प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी । इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बडा बयान दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य ईमानदारी के लिये जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में जो कानून व्यवस्था के साथ कुछ लोगो द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है इससे राज्य की छबि खराब हो रही है । त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह भांजे के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को अधिकारियों ने गम्भीरता से नही लिया, यह बड़ा विषय है वो मेरा भी भांजा है उसको जिस तरह से अधिकारियों ने पिछले 8 महीने से गुमराह किया उन पर सरकार को तत्काल कार्यवाई करनी चाहिए।
भाजपा जनता युवा मोर्चा (BJYM) नेता हिमांशु चमोली प्रकरण पर त्रिवेंद्र रावत ने एक बार फिर प्रदेश की पुलिस पर सवाल खड़ा किया। त्रिवेंद्र ने कहा कि, उन्होंने पहले भी कहा था और एक बार फिर कह रहे हैं कि पुलिस का जो काम है,पुलिस वो ही काम करे। उन्होंने बताया कि तकरीबन 1 महीने पहले जुलाई में कुछ लोग उनके पास आए थे और इस मामले में उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की थी और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस मामले पर पत्र लिखा था,लेकिन आज तक ना तो उस पत्र का कोई जवाब आया और ना उस पर कोई कार्रवाई हुई। जबकि पत्र में सब लिखा था कि कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए,लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां झांकी पर मुकदमे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कोतवाली में किया प्रदर्शन!
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत 
