हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड एनसीसी थल सेना कैंप (TSC) के लिए ऑब्स्टेकल्स टीम के चयन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी के नेतृत्व में हुआ। इसमें रुड़की, देहरादून और नैनीताल ग्रुप के 50 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों ने विभिन्न बाधा दौड़ (ऑब्स्टेकल्स) में अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन, साहस और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की ऑब्स्टेकल्स टीम का चयन किया जाएगा…जो आगामी एनसीसी थल सेना कैंप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
कार्यक्रम में कर्नल देवेंद्र नेगी, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.के. खंडका, लेफ्टिनेंट कर्नल कमलदीप सिंह (सेना मेडल), सूबेदार घनश्याम छेत्री, सूबेदार महेश सिंह और नायब सूबेदार अनिल सिंह (सेना मेडल) सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय और एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू 
