देहरादून: चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 की प्रगति को लेकर सचिवालय में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, लंबित मामलों और परियोजना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) की ओर से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। इसमें भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, स्वामित्व विवाद और मध्यस्थता से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 के तहत लंबित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर संबंधित भूमि का कब्जा अधिकतम एक सप्ताह के भीतर एनएचआईडीसीएल को सौंपा जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार, कल्याणी, मीनाक्षी जोशी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चमोली के अपर जिलाधिकारी तथा एनएचआईडीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
