देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में परेड ग्राउंड और सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग परियोजना की समीक्षा की। बैठक में परेड ग्राउंड के नीचे बनने वाली पार्किंग के डिजाइन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित डिजाइन का प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परेड ग्राउंड के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग विकसित करने के साथ ही परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को जोड़कर एक बड़ा खुला हरित क्षेत्र तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में नए पक्के निर्माण से बचते हुए शहर को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

मुख्य सचिव ने पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के लिए डबल बेसमेंट बनाने की संभावना पर भी विचार करने को कहा। साथ ही पार्किंग में अधिक से अधिक प्रवेश और निकास द्वार बनाने के निर्देश दिए…ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर रहे।
उन्होंने कहा कि शहर की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस परियोजना को एक समग्र योजना के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लेने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में सचिवालय परिसर में प्रस्तावित अंडरग्राउंड पार्किंग और राजपुर रोड पर एलिवेटेड पार्किंग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने इन योजनाओं के विस्तृत डिजाइन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सीडीओ अभिनव शाह और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 
