देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में उत्तराखंड के समग्र और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं…जिससे स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में योजनाओं और संसाधनों के निर्धारण में इस पहलू को भी शामिल करना जरूरी है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं और बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी, पर्यटन, जल संसाधन, जैव विविधता और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में नीति आयोग के सहयोग से नियमित विचार-विमर्श और सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए…ताकि राज्य की जरूरतों के अनुरूप बेहतर नीतियां तैयार की जा सकें।
मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को समय की जरूरत बताते हुए वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाने की आवश्यकता भी जताई।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम सहित राज्य सरकार और नीति आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
