नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत करें संपर्क

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: भारत मौसम विभाग की ओर से 9 जुलाई (गुरुवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करे, ताकि मार्ग जल्द से जल्द खोले जा सकें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने और अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधन और राहत-बचाव की व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा है।

प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें