- थराली में व्यापार संघ व हिंदू संगठनों ने निकाली जनाक्रोश महारैली।
थराली (चमोली)- आज शुक्रवार को थराली मुख्य बाजार में विभिन्न हिंदू संगठनों एवं व्यापार संघ तथा स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें विशेष समुदाय के मूल निवासियों को छोड़कर अन्य बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र से बाहर करने की बात कही गई।
पूर्व से ही तय कार्यक्रम के अनुसार हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार संघ के द्वारा शुक्रवार को थराली तिराहे पर एकत्रित हुए और यहां से जलूस की शक्ल में थराली के विभिन्न स्थानों से होते हुए थराली मुख्य बाजार में एकत्र हुए,यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गंगा सिंह बिष्ट ने कहा कि गत दिनों थराली की एक युवती के साथ थराली में नाई का काम कर रहे विशेष समुदाय के युवक द्वारा अशलील वीडियो वायरल कर दिया था,जिसके बाद यहां के हिंदू संगठनों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए मांगो के निराकरण की बात कही थी,सात दिन पूरे होने के बाद भी उनकी मांगों पर कार्यवाही नही हुई, जिस कारण लोगों में गुस्सा हैं।
भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी ने कहा कि पिछले ज्ञापन में कुछ और मांगो को जोड़ते हुए पुनः ज्ञापन दिया गया है। अनिल देवराड़ी ने कहा कि मूल रूप से रह रहे विशेष समुदाय के व्यक्तियों को छोड़़कर बाहरी विशेष समुदाय के लोगों को थराली से बाहर किया जाए, साथ ही 2013 की आपदा में जिन परिवारों को विस्थापन के लिए मुआवजा मिला है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए, साथ ही हिन्दू और मूल निवासी दुकानदारों को छोड़कर जब तक विशेष समुदाय के दुकानदारों का सत्यापन पूर्ण रूप से नहीं हो जाता हैं,तब तक विशेष समुदाय के बाहरी लोगों की दुकान न खोले जाने के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया जाता हैं,अन्यथा आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए हिंदू समाज के लोग व्यापक आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन पुलिस और सरकार की रहेगी।
व्यापार संघ थराली के अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि फड़-फेरी वालों का सत्यापन किया जाए, थराली में बिना जीएसटी बिल के सामान बेचने वालों और सामान लाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, इसके लिए एक चेकिंग का सिस्टम बनाया जाए,2013 की आपदा में विशेष समुदाय के जिन भी लोगों को मुआवजा मिला हैं उन्हें विस्थापित स्थानों पर भेजा जाए, वक्ताओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह की अंतर्गत उनकी सभी मांगे पूर्ण नहीं की जाती है तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान बजरंग दल के अध्यक्ष भरत शाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह, दिवाकर नेगी,भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अनिल देवराडी, कृष्णा सिंह, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह भंडारी, भाजपा की वरिष्ठ नेता गंगा सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने सभा को संबोधित किया।
थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने बताया कि बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए तहसीलदार थराली,थानाध्यक्ष थराली एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की एक कमेटी का गठन किया गया हैं, जो यहां पर बाहरी लोगों का सत्यापन का कार्य कर रहे हैं,सत्यापन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं,22 अक्टूबर तक पूर्ण सत्यापन की रिपोर्ट बनाया दी जाएगी और जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी, जिस पर नियमानुसार निर्णय जिलाधिकारी को लेना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
