- पिथौरागढ़ में हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिला बढ़ावा
उत्तराखंड सरकार पिछले 03 वर्षों से जनपद पिथौरागढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, इन 3 वर्षों में प्राथमिकता के आधार पर नैनी सैनी हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है जिस वजह से यात्रियों को पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंचने में अब मात्र एक घंटे लगते हैं जो सड़क मार्ग से 10 घंटे में तय होती है। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू की गई।
इसके अतिरिक्त, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ से चंपावत के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत हेलीकॉप्टर सेवाएँ भी शुरू की गई हैं, जिससे इन क्षेत्रों की पहुँच में और वृद्ध हुई है। इन सेवाओं के विस्तार से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को लाभ हुआ है, जिससे यात्रा समय में कमी आई है और क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक विकास में सहायता मिली है।
सरकार नैनी सैनी हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्रयासरत है, ताकि अधिक यात्री और विमान यहां से उड़ान भर सकें, हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, सरकार पिथौरागढ़ से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है।
पिथौरागढ़ जिले में धार्मिक महत्व वाली दो चोटियों, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक पहुंचना बहुत आसान हो गया है जिसकी वजह से दुर्गम क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिला है और वहां के जनमानस की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।
सेवाओं के विस्तार से पिथौरागढ़ की कनेक्टिविटी में सुधार आने से व्यापार और वाणिज्य को भी बढ़ावा मिला और आपातकालीन स्थितियों में मदद मिली है, जैसे कि प्राकृतिक आपदाएं और चिकित्सा आपात स्थिति में आम जनमानस को सुविधाएं मिली हैं।
सरकार का लक्ष्य पिथौरागढ़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल और आर्थिक केंद्र बनाना है। हवाई सेवाओं का विस्तार इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
