नैनीताल /भीमताल – ओखलकांडा के छीड़ाखान अमजड़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नौ मृतकों को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। तीन अलग-अलग जगह श्मशान घाटो पर शोकाकुल परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। यहां सभी की आंखों में आसू थे। किसी को यकीन ही नहीं था कि कल शुक्रवार को सवेरे घर से निकले आज अपनो के बीच में नहीं हैं।
इधर बैड़ा शमशान घाट में छह लोगों को सामूहिक दाह संस्कार किया गया, 35 वर्षीय तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र व उनकी पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी व पांच वर्षीय बेटा तरुण पनेरू, 51 वर्षीय देव दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, 26 वर्षीय नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू की चिता लगी। तुलसी प्रसाद, रमा देवी व पाँच वर्षीय बेटा तरुण को तुलसी प्रसाद के भाई पूरन पनेरू ने वहीं देवी दत्त को उनके बेटे हरीश पनेरू, नरेश पनेरू को चाचा गोपाल पनेरू अग्नि दी। इसी घाट में वाहन चालक राजेन्द्र पनेरू को उनके पुत्र पंकज पनेरु ने मुखाग्नि दी। तीसरी चिता ग्राम सभा के ही भोलापुर तोक में लगाई गई। जहाँ 38 वर्षीय धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू को ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।
ओखलकांडा हादसे में इनकी जान गई
1- धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू 38 साल, निवासी डालकन्या
2- तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र 35 साल, निवासी डालकन्या
3- रमा देवी पत्नी तुलसी प्रसाद 26 साल, निवासी डालकन्या
4- तनुज पुत्र तुलसी प्रसाद 7 साल, निवासी डालकान्या
5- राजेंद्र पनेरू पुत्र लालमणि पनेरू 37 साल, निवासी डालकन्या
6- देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त 45 साल, निवासी डालकन्या
7- नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू 26 साल, निवासी डालकन्या
8- शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह 25 साल, निवासी अधोड़
9- नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह 21 साल, निवासी अधोड़ा
ये घायल हुए
हेम चंद्र पनेरू (46) योगेश पनेरू (9) निवासी डालकन्या

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग 
