नैनीताल। कुमाऊं दौरे पर आए महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने को हर कोई बेताब है पिछले कई दिनों से धोनी कुमाऊं के विभिन्न इलाकों में नजर आए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को नैनीताल के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। दिन में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अन्य दोस्तों ने नैनीझील में नौकायन किया। उन्होंने नगर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर चहलकदमी भी की।
धोनी बीते 14 नवंबर को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे। इसके बाद वह अपने गांव अल्मोड़ा जिले के ल्वाली (जैंती) पहुंचे जहां मंदिरों में पूजाअर्चना के बाद वह वापस नैनीताल पहुंचे। रविवार को वह पत्नी साक्षी का जन्मदिन यही मनाएंगे। शनिवार सुबह से ही उनके ठहरने की जगह एटीआई के पास स्थित प्रसादा भवन के आगे प्रशंसकों की भीड़ लगी रही।

भीड़ अधिक होने के चलते वह कॉटेज से बाहर ही नहीं निकले जबकि उनके परिवार और अन्य दोस्त शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमने के लिए निकल गए।
धोनी प्रसादा भवन में गुनगुनी धूप के बीच जूस पीते नजर आए। प्रशंसकों ने दूर से ही धोनी का दीदार किया। नैनीताल प्रवास के दौरान धोनी के साथ मल्लीताल कोतवाल अरविंद मौर्य समेत धर्मेंद्र कुमार, दीपक बवाड़ी, अनिल मेहता आदि ने फोटो खिंचवाए। बताया जा रहा है कि रविवार को साक्षी का जन्मदिन मनाने के बाद वह 20 नवंबर को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली 
