- दुःखद हादसा- सड़क दुर्घटना में दंपति सहित तीन लोगों की मौत।
किच्छा (उधमसिंहनगर)- उधमसिंह नगर जिले के किच्छा और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपति समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
किच्छा में डंपर के नीचे आये दंपति एवं एक अन्य घटना में छोटा हाथी की बाइक को टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। वही पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। किच्छा के दरऊ चौक पर डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमे स्कूटी सवार पति पत्नी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुरुष डंपर के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। स्कूटी सवार मृतकों की शिनाख्त मोहन सिंह बिष्ट पुत्र स्व. किशन सिंह बिष्ट व उमा बिष्ट पत्नी मोहन सिंह बिष्ट निवासी शांतिपुरी नंबर तीन थाना पंतनगर के रूप में हुई।
वहीं शंकर फार्म के पास अम्बा प्रसाद निवासी बहेड़ी अपने भाई गिरीश चंद्र के साथ पिपलिया स्थित राइस मिल में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ ई-रिक्शा पर नन्हे शाह निवासी बखपुर सहित तीन सवारी किच्छा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित छोटा हाथी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे बाइक व ई रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। चिकित्सको ने जांच के उपरांत अम्बा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायलों का हाल जाना, बेहड़ ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल में न ले जाने को नाराजगी जताई। वहीं ओवरलोड पर हाईकोर्ट में रीट डालने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों द्वारा किच्छा के दरऊ चौक पर फ्लाई ओवर बनाने की मांग लगातार की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
