हल्द्वानी: उपरोक्त के सम्बन्ध में अवगत् कराना है कि हम लोग वन विकास में काफी समय से कार्य करते आ रहे है अभी भी कार्य करते हुए लगभग छः माह हो चुके है जहाँ एक ओर लम्बे समय से कार्यों का भुगतान नहीं होने से हम लोग आर्थिक संकट से गुजर रहे है वही हम लोगो के संज्ञान में आया है कि वन निगम द्वारा अभी तत्काल में वृक्षो के खुदान की विभागीय / प्रचलित नार्म्स दरो में काफी कटौती कर दी गई है और वन निगम के स्थानीय अधिकारी उन कटे हुई दरो पर भुगतान लेने का दबाव बना रहे है। जो हम कार्य करने वाले लोगो के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। ऐसी स्थिति मे हम लोगो का अब वन विकास निगम के अधिकारियों के प्रति विश्वास भी डगमगाने लगा है। लिहाजा जो भी कार्य हम लोगो द्वारा किया जा चुका है वो चाहे यान्त्रिक विधि खुदान का हो या दुलान कार्य हो को तब तक जारी रखने में असमर्थ है जब तक कि सभी कार्यों की दरे स्वीकृत कर लिखित रूप से हम लोगो को नही दे दी जाती है।
महोदय वर्तमान में सभी स्तर पर महर्गोई के चलते मजदूरी एवं वेतन बड़ रहे है वही वन विकास निगम द्वारा वर्ष 2021 में जारी नार्क्स दरो को भी कम कर दिया जा रहा है वर्ष 2021 में जारी नार्क्स दरो की उपलब्ध दरों की छाया प्रति संलग्न है। जिनमें अभी तक खुदान की नार्क्स दरों में वृद्धि के स्थान पर कटौती की बात संज्ञान में आई है। जो कि किसी भी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। इसलिये हमें आशंका है कि वर्तमान मे जो ढुलान एवं अन्य कार्य की निविदा दी गई है उन पर भी कटौती हो सकती है।
अतः महोदय वन विकास निगम में यान्त्रिक विधि से जड़ खुदान व दुलान कार्य कर रहे है हम समस्त लोग कल दिनांक 30-03-2025 से वन विकास निगम के खुदान एवं दुलान कार्यों को उपरोक्त का समाधान नही होने तक समस्त कार्यों को बन्द कर रहे है। इस अवधि में वन विकास निगम को हमारे कार्य से विरत रहने की अवधि में किसी भी प्रकार की क्षति होती है एवं विलम्ब होता है तो उसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व वन विकास निगम का होगा। सूचना महोदय की सेवा में सूचनार्थ प्रेषित है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी 