: ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट भीषण सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
हल्द्वानी। ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रहे डंफर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे गौलापार बाईपास पर ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट काठगोदाम की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अपने सामने चल रहे डंफर से टकरा गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार के डंफर से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद कार सड़क पर पूरी तरहां घूम गई। हादसे में कार सवार अभय मौर्य पुत्र गोपाल मौर्य निवासी मणिनाग बरेली थाना सुभाषनगर, रवि मौर्य पुत्र होरी लाल निवासी अशोक नगर मणिनाग बरेली और बसंत कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप निवासी बदायूं रोड गंगा नगर बरेली घायल हो गए। घायलों में बसंत की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक युवक UP16AU4059 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। ट्रेचिंग ग्राउंड के निकट आगे चल रहे डंफर नंबर UK09CA0173 से ओवर टेक करने के चक्कर में कार का बायां हिस्सा डंफर से टकरा गया। हादसे में कार में ड्राइवर के बाईं और बैठे बसंत को सबसे ज्यादा चोट आई है, जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

