टनकपुर पिथौरागढ़ राजमार्ग पर सुखीढांग के समीप कार अनियंत्रित हो खाई में गिरी,दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन अन्य हुए घायल,
चंपावत : शुक्रवार को सुबह के समय किया कार के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सुखीढांग के समीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।दुर्घटना उपरांत चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने घटना स्थल से सभी घायलों को खाई से रेस्क्यू किया।वही घायलों को 108 के माध्यम से टनकपुर उपजिला चिकित्सालय भर्ती किया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मनोज पुत्र तेजपाल उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली बसंत विहार को मृत घोषित कर दिया।
जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। घटना सुबह 5:30 की बताई जा रही है जिसमें किया कार जिसका नंबर UP25DE1485 है जो टनकपुर से चंपावत की तरफ को आ रही थी,दुर्घटना के वक्त कार में
4 लोग सवार थे,उक्त सड़क दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार
मनोज पुत्र तेजपाल उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली बसंत विहार की दुर्घटना में मौत हो गई है। घायलों में अर्पित 27 वर्ष
जितेंद्र 22 वर्ष
अमन यादव 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।
चल्थी चौकी प्रभारी एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया गया ।फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को जहां सूचित कर दिया गया है वही सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
