उत्तराखंड- आईपीएल में अभी तक जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा है, तो वह लखनऊ सुपर जॉयंट्स का युवा आयुष बडोनी (Ayush Badoni) है। चैन्नई और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेले गए दिलचस्प मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने चैन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 211 रनों का टारगेट दिया था।
लखनऊ ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। एविन लुईस और डी कॉक लखनऊ की जीत के हीरो रहे। डी कॉक ने 45 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाये, जबकि लुईस ने 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा केएल राहुल ने 40, दीपक हुड्डा 13 और आयुष बडोनी 9 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे। अपने पहले ही मैच से सिलेक्टरों का ध्यान आकर्षित करने वाले उत्तराखंड के आयुष बडोनी ने अपने दूसरे मैच में भी पहला छक्का जब लगाया तो हर कोई अचंभित रह गया। युवा बल्लेबाज आयुष ने महज 9 गेंदों में दो छक्कों की बदौलत 19 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज में लाकर खड़ा कर दिया और एक बड़ा लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ सुपर जॉइंट की टीम जीत गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
