हल्द्वानी- उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने में हर दिन संस्कृतिक प्रेमी आगे आ रहे हैं। लोकगायिकी में आज देवभूमि उत्तराखंड को एक नई पहचान मिली है। कई युवा गायकों ने लोकगायिकी को एक नये मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है। उन्हीं में से एक नाम है हीरा सिंह अधिकारी। जिन्होंने अपनी गायकी से लोगों के दिलों में राज किया है। इन दिनों उनका एक गीत दानपुरे की रूनी चनारा रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गीत में लोकगायिका गंगा चौहान ने उनका साथ दिया है। यह गीत झूमाधुरी प्रोडक्शन से रिलीज हुआ। जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।
हल्द्वानी- ‘मडुवा रवाटा’ पर होगा इस सुपरस्टार का फोकस, कल रिलीज होने जा रहा लोकगायक इंदर का गीत

मूलरूप से अल्मोड़ा जिले रानीखेत नैड़ी गांव के रहने वाले हीरा सिंह अधिकारी ने वर्ष 2015 में संगीत जगत में अपना कदम रखा। उन्होंने मंचों के माध्यम से अपनी गायकी को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। लोगों ने भी उनकी गायकी को पसंद किया। लंबे समय से संगीत जगत में नाम कमाने के बाद हीरा सिंह अधिकारी की पहली एलबम इन्दु तेरी हाय मिजात एमकेएलआर म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुई। इस गीत को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। जिसके बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली।
हल्द्वानी-लोकगायक इंदर आर्या ने फिर किया कमाल, लहंगा-3 से मचाया धमाल
लोकगायक हीरा सिंह अधिकारी बताते है कि बचपन से ही उन्हें संगीत में रूचि थी। धीरे-धीरे उन्हें मंचों पर गाने का मौका मिला। लोगों के प्यार ने उनका हौंसला बढ़ाया तो उन्होंने अपना पहला गीत इन्दु तेरी हाय मिजात से धमाल मचा दिया। अब उनका नया गीत दानपुरे की रूनी चनारा रिलीज हुआ है। इस गीत को महेश कुमार ने लिखा है। गीत में मोती शाह का म्यूजिक चार चांद लगाने का काम कर रहा है। जबकि इस गीत में उनका साथ संगीत जगत में अपना पहला कदम रखने वाली गंगा चौहान ने दिया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। अगर आपने अभी तक यह गीत नहीं सुना तो एक बार जरूर सुनें। लोकगायक सिंह अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उन्हें कई सुपरहिट गीत रिलीज होने वाले है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 
