हल्द्वानी- उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक इंदर आर्या और ज्योति आर्या की जोड़ी ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। तेरो लहंगा जैसे सुपरहिट गीत के बाद अब लहंगा-3 गीत ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया है। ‘तेरो लहंगा छू लाल तू मचे गे बवाल’ गीत एक बार फिर युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। 23 अगस्त को रिलीज हुए इस गीत ने खूब वाहवाही लूटी है। लोकगायक इंदर आर्या काफी कम समय में एक बड़े लोकगायक के तौर पर उभरकर आये है। रविवार को रिलीज हुए उनके इस गीत को अभी तक 25 हजार से ऊपर व्यूज मिल चुके है।
लोकगायक इंदर आर्या अभी तक कई सुपरहिट गीत दे चुके हंै। इससे पहले उनके तेरो लहंगा-2 गीत सुपरहिट रहा। जिसे अभी तक 1 करोड़ 80 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके है। इंदर आर्या अल्मोड़ा जिले के एकमात्र लोकगायक है जिनका गीत करोड़पति की लिस्ट में शामिल हुआ। अब फिर लहंगा-3 रिलीज हुआ है जिसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया में फैंस की बाढ़-सी आ गया। लोग लगातार उनके गीत को शेयर कर रहे है। पहाड़ से रोजगार की तलाश में चंडीगढ़ गये, इंदर आर्य ने उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए सुरों का सहारा लिया।
उत्तराखंड- लोकगायक डॉ राकेश रयाल और मीना राणा का ‘बसी जौला गैरसैंण’ डीजे गीत हुआ लांच
इन दिनों वह लॉकडाउन के चलते वह अपने घर दन्या अल्मोड़ा में है। लोकगायक इंदर आर्या ने बताया कि जिस तरह दर्शकों ने उन्हें प्यार दिया हैं। वह भी उनके उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्हें उम्मीद है उन्हें लहंगा-2 की तरह लहंगा-3 में भी प्यार मिलेगा। इस गीत में उनका साथ ज्योति आर्या ने दिया जबकि संगीत अशीष मंगोली ने दिया है। गीत को शंकर कुमार ने लिखा है जबकि अभिनय अवनीश राणा और सोनम राणा ने किया है। इससे पहले भी उनकी जोड़ी कई सुपरहिट गीत दे चुकीहैं। जल्द ही उनके कई और गीत रिलीज होंगे। यह गीत उनके यू-ट्यूब चैनल इंदर आर्या स्टार कुमाऊंनी सिंगर से रिलीज हुआ है। अगर आपके अभी तक यह गीत नहीं सुना है तो एक बार जरूर सुने।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी-लोकगायक इंदर आर्या ने फिर किया कमाल, लहंगा-3 से मचाया धमाल”
Comments are closed.



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 

Link bhi Dr dete song ka
khabar me link hai