हल्द्वानी- उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक महेश कुमार ने एक बार फिर लॉकडाउन में लोगों खूब थिरकाया है। इन दिनों उनका गीत नौ पाटै घागर हराई को लोग खूब पंसद कर रहे है। इस गीत को अभी तक दस हजार से ऊपर लोग देख चुके है। यह गीत देवभूमि यादगार पहाड़ यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इससे पहले महेश कुमार कई सुपरहिट गीत दे चुके है। उनके गीतों में पहाड़ की मिठास झलकती है। एक बार फिर महेश ने अपने सुरों का जादू बिखेरा है।

फोन में बातचीत में लोकगायक महेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह इन दिनों दिल्ली से अपने घर सोमेश्वर चले गये है। संसाधनों के अभाव मेंं मोाबाइल पर गीत रिकॉडिग कर कंपोजर तक पहुंचा रहे है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने सुरों का जादू बिखेरा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कई नये सुपरहिट गीत लोगों को सुनने को मिलेंगे। महेश कुमार एक मझे हुए कलाकार के तौर पर जाने जाते है। सोमेश्वर क्षेत्र से सुप्रसिद्ध लोकगायक स्व. मदन राम जी के बाद लोकगायकी में महेश कुमार ने बड़ा नाम कमाया है।

इससे पहले उन्होंने सौली धुरा धुर जंगला से अपनी पहचान बनाई। इसे बाद महेश कुमार ने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। आज वह उत्तराखंड के सुपरस्टारों की श्रेणी में कब्जा जमा चुके है। उन्होंने भाना बामणी, कोसी गाड़ा धाना, एगो उत्तराणी को म्याला, लागछी तू बड़ी झम, बणै की घस्यारी, मेरी भौजा उतमा नौली, रंगीलों पहाड़ और रंगीली धना समेत कई सुपरहिट गीत उत्तराखंड को दिये। उनके गीतों में पहाड़ की संस्कृति और रीति-रिवाज झलकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
