श्रीनगर गढ़वाल: चौरास स्थित उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के आरडीएसएस (RDSS) प्रोजेक्ट के स्टोर में 29 जनवरी की रात चोरी की दो बड़ी कोशिशों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार पहली चोरी की कोशिश रात करीब 10:30 बजे हुई। इस दौरान कुछ अज्ञात चोर लगभग 350 किलो एल्यूमिनियम कंडक्टर लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। गार्डों की सतर्कता के कारण चोर भागने को मजबूर हुए।
इसके बाद आधी रात लगभग 12:30 बजे चोरों ने फिर से स्टोर में घुसने का प्रयास किया। इस बार भी गढ़वाल विश्वविद्यालय के गार्डों की मदद से गार्डों ने चोरी को नाकाम कर दिया।
स्टोर इंचार्ज कमल पटवाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और स्टोर में रखे गए सामान का आकलन किया जा रहा है। आकलन के बाद ही स्पष्ट होगा कि कोई सामग्री चोरी हुई या नहीं।
सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग चोरों की दुस्साहसिक कोशिशों और गार्डों की सतर्कता दोनों की चर्चा कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
