हल्द्वानी -(दुखद) आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ रहा युवक अचानक गिरा, हुई मौत परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी युवक आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय अचानक गिर गया, जिसे स्वजनों द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई, युवक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें


हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म निवासी 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत इंटरमीडिएट के बाद आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था, शुक्रवार की प्रातः वह घर के पास ही सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था, इस दौरान वह अचानक सड़क पर गिर गया और उसके नाक से खून निकलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों द्वारा उसे तत्काल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, देर सांय को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को घर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मृतक युवक के पिता प्राइवेट नौकरी में है, जिनके पहुंचने के बाद शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा, मृतक का एक भाई व दो बहनें है। उसकी मौत से पूरे परिवार में बज्रपात हो गया।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें