पिथौरागढ़- बंगापानी गिराली में घास काटने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई है। गुरुवार को गिराली के ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह कन्याल ने बताया कि दो दिन पूर्व 32 वर्षीय मंजू देवी घास काटने कोनेयाएडी स्थित जंगल गई।
इस दौरान एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत से परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम प्रधान कन्याल ने बताया कि महिला के अलावा उसके परिवार में पति और तीन बच्चे 12 वर्षीय नेहा, 10 वर्षीय रवि कुमार व 8 वर्षीय मनीषा हैं।
पति राम प्रसाद दिव्यांगता के चलते देख नहीं सकते। मृतक महिला ही अब तक खेती और दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। महिला की मौत के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
