देहरादून (weather alert)- उत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून ने राज्य में तीन दिन यानी 28 जुलाई से 30 जुलाई तक राज्य के कई पर्वतीय व मैदानी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 29 जुलाई को उत्तरकाशी , चमोली और बागेश्वर , जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
30 जुलाई को राज्य के देहरादून ,नैनीताल , टिहरी , पौड़ी , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया है।
31 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,देहरादून ,चंपावत ,टिहरी ,पौड़ी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
