हल्द्वानी – कुमांऊ में ट्रक के पहिए मंगलवार से थम गए हैं। बता दें की देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रानीबाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ओवरलोडिंग पर कार्यवाही समेत कई मांगों को लेकर कुमाऊं में ट्रकों का चक्का जाम शुरू हो गया है। देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ से जुड़े ट्रांसपोटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
ट्रक यूनियन की हड़ताल से सप्लाई ठप –
महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि हल्द्वानी से रोजाना सैकड़ों ट्रक अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में सब्जी, राशन, ईट, सीमेंट आदि सामान लेकर पहाड़ और अन्य क्षेत्रों में जाते हैं। जिनकी सप्लाई बंद हो जाएगी। केवल दूध, गैस, पेट्रोल, डीजल की सप्लाई जारी रहेगी।
हड़ताल पर रहेंगे दो हजार ट्रक स्वामी –
बता दें करीब दो हजार से ज्यादा ट्रक स्वामी हड़ताल पर हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है, इन लोगों का कहना है की आरटीओ को ही चालान करने का अधिकार दिया जाए न की पुलिस को पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही से इन्हें कई जगहों पर रोका जाता है और वसूली की जाती है, ट्रक चालकों का कहना है कि शासन प्रशासन से कई बार वार्ता के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। ट्रकों की हड़ताल से पहाड़ों पर खाद्यान्न सहित कई चीज़ों का संकट गहरा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

