Nainital News- बॉलीवुड स्टार और प्रसिद्ध अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों नैनीताल की वादियों में ब्लर फिल्म की शूटिंग कर रही है। अगले 40 दिनों तक वह यहां के आसपास की सुंदर वादियों में अपनी नई फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि लगभग एक दर्जन स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म में अभिनय का मौका मिल रहा है।
लगभग 250 कलाकारों के ऑडिशन के बाद इस फिल्म में एक दर्जन स्थानीय कलाकारों को अभिनय का मौका मिला है जिसमें पहले दिन हल्द्वानी की रक्षिता पंत रुद्रपुर के रजत सुखीजा और काशीपुर के रचित शर्मा को अभिनय का मौका मिला इन सभी के छोटे-छोटे शॉट फिल्माए गए हैं आगे अन्य कलाकारों की भी कई अहम भूमिका रहेगी।

लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि पहले दिन होटल और रेस्टोरेंट में फिल्म के लिए तापसी और उनके पति की भूमिका निभा रहे गुलशन देवरिया के बीच रोमांटिक और गहमागहमी के शॉट फिल्माए गए हैं। इन फिल्मांकन में नैनी झील के भी कई दृश्य लिए गए तापसी पन्नू की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक भी बड़ी संख्या में होटल के बाहर जमा रहे लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के चलते वह अपने फैंस से नहीं मिल पाई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
