- संदिग्ध हालात में महिला की मौत, नहर में पड़ा मिला शव
हल्द्वानी। संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया उक्त शव कठघरिया कुरियागांव की सिंचाई नहर में मिला हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट और बदन पर रगड़ के निशान हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालाकि पुलिस मान रही है कि नहर में बहने से शरीर पर रगड़ और टकराने से सिर पर चोट लगी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
थाना इंचार्ज प्रमोद पाठक ने बताया कि रविवार रात 12:20 बजे एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। कूड़ा फंसा होने के कारण नहर चोक हो गई। किसान कूड़ा निकालने के लिए नहर में उतरा।
कूड़ा खींचा तो उसमें महिला की लाश निकली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष मानी जा रही है।
सोमवार सुबह मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी ली जा रही है।
उधर, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि शव की पहचान कराई जा रही है। शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं 

