हल्द्वानी: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु जयपुर जं0 स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किये जाने हेतु 12 मई से 07 अगस्त,2024 तक ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा ।
- जैसलमेर से 29, 30 मई, 01 से 08 जून तथा 10 जून से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस, रेनवाल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
- काठगोदाम से 28, 29 मई, 31 मई से 07 जून एवं 09 जून से 06 अगस्त,2024 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी । यात्रियों की सुविधा हेतु इस गाड़ी का अस्थाई ठहराव रेनवाल, रिंगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल स्टेशनों पर दिया जायेगा।
जयपुर स्टेशन पर होने वाले पुनर्विकास कार्य के कारण गोमतीनगर से 29 मई से 07 अगस्त,2024 तक चलने वाली 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस के जयपुर पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी जयपुर स्टेशन पर 07.20 बजे के स्थान पर 07.50 बजे पहुंचेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

