Pawandeep and Arunita in tv serial- उत्तराखंड के चंपावत के पवनदीप राजन ने माया नगरी में अपना जलवा कायम रखा है। अपनी सुरीली आवाज के बल पर इंडियन आइडल सीजन 12 को अपने नाम करने वाले पहाड़ के पवनदीप राजन अपने फैंस के बीच आए दिन चर्चा में रहते हैं। अब इंडियन आइडल 12 में अपने सुरों के साज से लोगों का दिल जीतने वाली पॉपुलर जोड़ी पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) जल्द ही एक टीवी शो में नजर आएंगे। उन्हें पॉपुलर टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Acche Lagte Hai 2) में काम करने का ऑफर मिला है। ऐसे में उनके फैंस को सिंगिंग रियलिटी शो के बाद दोनों को दोबारा साथ देखने का मौका मिलेगा।
इंडियन आइडल में पवनदीप और अरूणिता की जोड़ी के लाखों करोड़ों फैंस थे, और इस जोड़ी को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल के सोमवार वाले एपिसोड में राम यानी नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और प्रिया उर्फ दिशा परमार (Disha Parmar) की संगीत सेरेमनी होगी। इस दौरान गाने का प्रोग्राम भी होगा। इसी में पवनदीप और अरुणिता गाना गाते हुए नजर आएंगे। लोगों के दिलों में दोनों के लिए खास जगह है। यही वजह है कि फैंस इन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं।
पवनदीप और अरूणिता की जोड़ी ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो भी साथ में किया है, जो रिलीज हो चुका है। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। और यह जमकर ट्रेंड कर रहा है पिछले 3 दिनों में ही 8 मिलीयन न्यूज़ इसे मिले हैं ।इस गाने का नाम ‘ओ सय्योनी’ है। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। बताया जाता है कि अरुणिता जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के लिए भी गाना रिकॉर्ड करने वाली हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके चंपावत से आकर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन विनर थे। जबकि अरुणिता कांजीलाल फर्स्ट रनर अप चुनी गई थीं। शो खत्म होने के बाद से ही दोनों की जिंदगी बदल गई है। दोनों को एक से बढ़कर एक ऑफर मिल रहे हैं। उनके गाने रिलीज हो रहे हैं। वहीं कई दूसरे प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में हैं। फैंस ने उनकी जोड़ी को अरुदीप नाम दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां रिश्तों का खौफनाक अंत, सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
नैनीताल:(बड़ी खबर) कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब
लालकुआँ : जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को किया जागरूक
उत्तराखंड : खटीमा में सीएम धामी का बड़ा कार्यक्रम, योजनाओं का किया विस्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) UKSSSC ने भर्ती परीक्षा का जारी किया UPDATE
उत्तराखंड : मासूम बेटी की आंखों के सामने मां की दर्दनाक मौत, जेसीबी हादसे ने मचा दिया कोहराम
उत्तराखंड के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर, जल्द मिलेगी Devbhoomi Family ID
इकलौते बेटे की शहादत से टूटा परिवार, AN-32 हादसे में उत्तराखंड के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह शहीद
उत्तराखंड: भाजपा नेता हत्याकांड से सुलगा विकासनगर, जनाक्रोश के बाद आरोपियों पर बुलडोजर एक्शन
नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां स्कूल, आंगनबाड़ी रहेंगी बंद, DM का आदेश 
