Roorki News- इन दिनों उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हर जिले में अपराध बढ़े है। खबर रुड़की के मंगलौर से है। जहाँ एक कमरे में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट भी इकट्ठा किए।
मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर गांव के पास ही स्थित मंदिर के कमरे से एक महंत का शव मिला। मृतक सुखराम निवासी मिरगपुर थाना देवबंद के भतीजे संदीप ने अज्ञात के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया।
प्रभारी एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और फॉरेंसिक लैब की मदद से हत्यारोपी का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।रोजाना उठने बैठने वाले करीब आधा दर्जन संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
