चम्पावत- उत्तराखंड में कोने कोने में इन दिनों वन्यजीवों के आतंक से लोग परेशान हैं चमोली में अल्मोड़ा में और हल्द्वानी में नरभक्षी गुलदार (Man-eater leopard) द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है अब चंपावत के सुदूरवर्ती गांव में गुलदार की दहशत ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है रियासी बमनगांव में पिछले 2 महीने में गुलदार 1 दर्जन से अधिक मवेशी और आधा दर्जन पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है अब सुबह और शाम स्थानीय लोगों को आबादी के इलाके में गुलदार घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक गुलदार के आतंक की वजह से गांव की महिलाएं अब जंगल खास लेने नहीं जा रही है पिछले एक सप्ताह से गांव के चक्कर काट रहे गुलदार ने रियासी बामन गांव के धनीराम की भैंस, कैलाश सिंह का बैल, मदन सिंह की बछिया, रमेश सिंह की दो भैस, मनोज सिंह की गाय को निवाला बनाया है इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कुत्ते खा डाले हैं। गुलदार की दहशत से आप लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
उधर लोहाघाट के पऊं ग्राम पंचायत से लगे गलचौड़ा, छमनिया में भी गुलदार की दस्तक देखी जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है शनिवार को गलचौड़ा मंदिर के पास गुलजार बैठा हुआ देखा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां लोग परेशान वहां डिलीवरी मैन ने 25 सौ में बेचा सिलेंडर 
