पिथौरागढ़- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी- मिलन मोटर मार्ग के बीच पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हुए वैली ब्रिज को फिर से बीआरओ द्वारा नया ब्रिज का निर्माण कर दिया गया है दिन रात मेहनत कर बीआरओ ने इस महत्वपूर्ण ब्रिज को बनाकर इसमें आवागमन भी सुचारू कर दिया है ,गौरतलब है कि पिछले दिनों एक हेवी मशीन ले जा रहे ट्राले के पार करते समय यह पूरा बैली ब्रिज टूट कर गिर गया था. लिहाजा चीन सीमा पर सेना के लिए हथियार राशन सप्लाई करने का यह मोटर मार्ग एकमात्र जरिया है जिसे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन बीआरओ ने इस ब्रिज का निर्माण कर दिया है जो कि राहत भरी खबर है.
हल्द्वानी- नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
इसे मौके की नज़ाकत कहें या बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकुशलता । भारत चीन की सीमा को जोड़ने वाला वैली पुल छटे दिन ही वाहनों के लिए चालू कर दिया गया ।
बीती 22 जून को मुनस्यारी मार्ग में ट्राले में रखी पोकलैंड मशीन के वैली ब्रिज(पुल)से गुजरते समय पुुल टूटने का वीडियो आपको याद होगा । देश को चीन सीमा से जोड़ने वाला ये पुल सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है । मिलम मोटर मार्ग पर टूटे पुल का निर्माण और देखरेख बी.आर.ओ.करता है ।बी.आर.ओ.ने महज 6 दिन में पुल को जोड़कर मोटर मार्ग को सुचारु कर दिया । इस 120 फीट लंबे पुल को बनाने में एक पोकलैंड मशीन और 70 मजदूरों की मदद ली गई । पुल के पुनःनिर्माण में 24 घंटे काम चला । बी.आर.ओ.के ऑफिसर कमांडिंग (ओ.सी.)पी.के. रॉय ने 3 रात और 4 दिन निरंतर खड़े रहकर पुल का निर्माण कराया जिसके लिए स्थानीय लोगो ने फूल माला डालकर उनकी प्रशंसा की ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- BRO की मेहनत लाई रंग, मुनस्यारी- मिलन मोटर मार्ग का वैली ब्रिज बनकर तैयार”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 

Very good well done and keep it up.