देहरादून- उत्तराखंड में संगीत जगत से एक दुखद खबर आ रही है की प्रसिद्ध लोकगायक और गीतकार जीत सिंह नेगी का निधन हो गया है, अभी हाल ही में प्रसिद्ध जनकवि लोकगायक हीरा सिंह राणा के निधन हुआ था, उसके एक हफ्ते बाद ही उत्तराखंड के लोक कला और संगीत जगत को लगा यह दूसरा झटका है, लोक गायक जीत सिंह नेगी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे कभी आकाशवाणी से उनकी मधुर संगीत के पहाड़ी धुन पहाड़ के कोने कोने पर सुनाई देती थी, उनके कई लोकप्रिय गीत आज भी लोगों की जुबान पर याद है, 1970 के दशक के सबसे लोकप्रिय गायकों में जीत सिंह नेगी का नाम है, बाद में जीत सिंह नेगी के गीतों को नरेंद्र सिंह नेगी ने भी स्वर देकर उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया था. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे जीत सिंह नेगी ने आज देहरादून स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली. 95 वर्ष की आयु में संगीत जगत का यह सितारा प्रदेशवासियों को अलविदा कह कर चला गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित प्रदेश के सभी राजनेताओं व गणमान्य लोगों सहित संगीत और लोक कला से जुड़े लोगों ने जीत सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।Jeet Singh Negi is no more



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
