काशीपुर- शहर में दबिश देने पहुंची यूपी पुलिस और एसओजी की टीम ने फायर झोंक दी। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। गुस्साए लोगो ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अन्य जनपदों से भी फोर्स को मांगा लिया है। मृतका जेष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर है।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस आज किसी मामले में दबिश देने के लिए काशीपुर जेष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दी। जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हुई है जबकि सूचना मिल रही है की यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमे एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 

