Rishikesh News- टिहरी जिले के प्रताप नगर के सुकरी गांव में जंगली मशरूम खाने से बीमार दादा, दादी और उनकी पोती की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। उन्हें हालत ज्यादा बिगड़ने पर बीती 16 अगस्त को एम्स ऋषिकेश लाया गया था। आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सलोनी सेमवाल (13 वर्ष), इनकी दादी विमला देवी (56 वर्ष) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 वर्ष) सभी निवासी सुकरी गांव प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल को भर्ती कराया गया था। जंगली मशरूम जिसे क्षेत्रीय भाषा में चुंई कहा जाता है, खाने से तीनों बीमार पड़ गए थे। आइसीयू में इनका उपचार चल रहा था। तीनों की एम्स में मौत हो गई।
पुलिस चौकी एम्स के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराम ने बताया कि तीनों के स्वजन यहीं मौजूद है। पुलिस तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आपको बता दें कि बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहीं के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 16 अगस्त को एम्स लाया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

