रथी देवता मेले के बाद लापता हुई किशोरी का शव खाई में मिला,आत्महत्या की आशंका।
टिहरी- पिछले 12 दिनों से टिहरी कांडीखाल क्षेत्र की 14 वर्षीय बालिका सिमरन का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला बताया है। सोशल मीडिया में भी लगातार बालिका को ढूंढने के लिए गुहार लगायी जा रही थी।
डाबरी गांव की 14 वर्षीय किशोरी 20 अप्रैल को रथी देवता मेले में गई थी। वापसी के दौरान स्थानीय निवासी एक युवक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और सड़क किनारे उतार दिया। तभी से उसका कोई अता पता नहीं चल सका था। इस मामले में बालिका की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार वालों को लिफ्ट देने वाले पर शक था कि हो सकता है उसी ने बालिका को गायब कराया हो।
पुलिस जांच में पता चला कि बालिका की देहरादून के एक लड़के से दोस्ती थी, लेकिन उसने 16 अप्रैल को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मेला घूमने गयी बालिका को ये बात अपनी सहेली से पता चली जिससे वो सदमे में आ गई। पुलिस के मुताबिक पिछले 12 दिनों से लड़की की जगह जगह तलाश की जा रही थी। लेकिन शुक्रवार को कांडीखाल से 3 कि0मी0 आगे, मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से उसका शव बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया लगता है कि बालिका ने आत्महत्या की है। हालांकि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
