हल्द्वानी में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, राधिका ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक की ज्वैलरी साफ
हल्द्वानी शहर में चोरी की अब तक की सबसे बड़ी वारदात सामने आई है। मुखानी क्षेत्र स्थित कुसुमखेड़ा में राधिका ज्वेलर्स में देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शोरूम में रखी नकदी भी चुरा ली।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने ज्वैलरी शोरूम के बगल में चल रहे दुकान के निर्माण कार्य का फायदा उठाया और गैस कटर की मदद से शोरूम की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने शोरूम में रखी ज्वैलरी और नकदी समेट ली। चोरों द्वारा एक बड़ी तिजोरी को काटने का भी प्रयास किया गया, हालांकि तिजोरी सुरक्षित बच गई।
ज्वैलरी शोरूम के मालिक नवनीत शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
मौके पर सीओ अमित कुमार सहित पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में किसी बड़े चोरी गिरोह द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

