भोपाल- मध्य प्रदेश की राजनीति में अगले 24 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं होली के रंगों में रंगे पूरे देश में मध्य प्रदेश को लेकर अगले 24 घंटे के अंदर कोई बड़ा उलटफेर होने की खबर मिल सकती है इसके पीछे कारण यह माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 17 मंत्री विधायक के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं और सूत्रों की माने तो यह सभी बेंगलुरु में किसी अज्ञात जगह पर पहुंच गए हैं। MP Political Crisis Live Update

17 विधायक और मंत्री जब अपने गृह जनपद और विधानसभाओं और दफ्तरों में नहीं मिले तो हड़कंप मच गया सोमवार की शाम जैसे ही इन सभी विधायकों और मंत्रियों के बेंगलुरु में होने की खबर मिली तो मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल आना लाजमी था।
माना जा रहा है कि मंगलवार का दिन मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के लिए बड़ा उलटफेर का दिन हो सकता है उधर भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को भोपाल पहुंचने का फरमान जारी करने की खबर सामने आई है। MP Political Crisis
गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार के गठन से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे में असंतोष के भाव उभरने लगे थे क्योंकि मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और ज्योतिराज सिंधिया दो प्रबल दावेदार थे ज्योतिरादित्य सिंधिया की लगातार हो रही अनदेखी के बाद भाजपा के करीब जाने की उनकी खबरें कमलनाथ को हमेशा परेशान करती रही लेकिन होली के दिन इस खबर ने मध्य प्रदेश की सियासत में अलग ही रंग जमा लिया। MP Political Crisis

उधर मध्य प्रदेश के ताजा सियासी हालातों को लेकर कमलनाथ ने दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की है वही ज्योति राजे सिंधिया भी राज्य में जारी सियासी उठापटक के बीच दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं इस दौरान भाजपा द्वारा अचानक पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाने की खबर से सबकी धड़कने फिर से बढ़ गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 