उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के चलते कई होटलों और दुकानों में मलबा व पानी घुस गया है, जबकि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। धराली मार्केट क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां कई भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
प्रशासन के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आर्मी हर्षिल, पुलिस, और एसडीआरएफ की टीमें भटवाड़ी क्षेत्र के लिए रवाना हो चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है।
इसी बीच, बडकोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र से भी भारी अतिवृष्टि की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुड गदेरे में अचानक जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में चर रही करीब डेढ़ दर्जन बकरियां तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय ग्रामीणों को समय रहते ऊंचाई पर पहुंचाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन और अचानक आने वाली बाढ़ से सड़क संपर्क टूट रहा है और ग्रामीण इलाकों में फंसे लोगों को निकालना चुनौती बन गया है।
प्रशासन ने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों और गधेरों के समीप न जाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
