- बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की सूचना गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं।
उत्तरकाशी:….उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है. सोशल मीडिया पर सामने आए दिल दहलाने वाले वीडियो में लोग डर से चीखते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाढ़ का तेज बहाव घरों को निगल रहा है. बाढ़ ने संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबरें हैं.
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. उत्तराखंड सरकार ने बचाव कार्य के लिए भारतीय सेना को भी शामिल किया है. अधिकारियों ने बताया, “खीर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है.हर्षिल से सेना की टुकड़ियां, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भटवारी के लिए रवाना की गई हैं.”

धराली (उत्तरकाशी) के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।:: सीएम धामी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
