टिहरी – नई टिहरी में रहने वाले जनपद टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार ब्लाक के गौंसारी गांव निवासी आशीष गुंसाई ने पहले ही प्रयास में लोअर पीसीएस के नायब तहसीलदार पद के लिए परीक्षा पास की है। जिससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। आशीष का चयन हाल ही में रेंजर के लिए भी हुआ है। जिसके लिए वे ज्वाईनिंग का इंतजार ही कर रहे थे, कि नायब तहसीलदार के लिए भी चयन हो गया।
आशीष गुसांई ने बातचीत में बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने यूट्यूब् से सेल्फ स्टडी की और इंटरव्यू की तैयारी देहरादून में कोचिंग इंस्टीट्यूट से की। पहले ही प्रयास में उनका सेलेक्शन लोअर पीसीएस के नायब तहसीलदार के लिए हुआ है। तैयारी में परिजनों सहित गुरूजनों का सहयोग व आशीर्वाद रहा है। पिता धर्म सिंह गुसांई जाखणीधार प्राईमरी स्कूल में अध्यापक और माता मंजू देवी गृहिणी हैं। आशीष की शिक्षा-दीक्षा नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व एसआरटी परिसर से हुई है। उनका कहना कि व्यक्ति के लिए परीक्षा पास करना कठिन नहीं है परीक्षा के लिए प्रोपर तैयारी पूरी मेहनत से करे, यूट्यूब को इसमें इन्होंने बहुत सहायक बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन
उत्तराखंड: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंड की महिलाओं ने किया कमाल, पहाड़ी उत्पादों से बन रहीं आत्मनिर्भर
उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान
उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक
उत्तराखंड:(Job Alert) एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित 

