भीमताल में स्कूल पर ताला मिला, शिक्षिका निलंबित
हल्द्वानी: स्कूल बंद मिलने पर मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल गोविंद जायसवाल ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्कूल की शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
सीईओ ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने भीमताल ब्लॉक के स्कूलों की जांच की। दोपहर करीब 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय नल दयमंती में ताला लगा मिला। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू चौधरी के चिकित्सा अवकाश पर होने से सहायक अध्यापिका लता तिवारी को शिक्षण कार्य और विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीईओ के अनुसार, शिक्षिका लता तिवारी विद्यालय में उपस्थित नहीं थीं। जिसके चलते स्कूल बंद रहा। लापरवाही पर लता तिवारी को निलंबित कर दिया।निलंबन के दौरान लता तिवारी उप शिक्षा अधिकारी भीमताल कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। उप शिक्षा अधिकारी भीमताल को स्कूल का नियमित संचालन करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में 11 छात्र पढ़ाई करते हैं।
मनमानी फीस वसूली पर चेतावनी दी
हल्द्वानी। विकासखंड हल्द्वानी के निजी स्कूलों की ओर से स्कूल बसों में मनमानी फीस वसूली की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने चेतावनी दी है। तल्ली बमौरी निवासी सुरेश जोशी की सीएम पोर्टल में शिकायत पर उन्होंने आदेश जारी कर स्कूल बसों से मानक से अधिक किराया लेने पर नियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
