- उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में नाबालिग नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक केशर लाल गिरफ्तार
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि स्कूल का सहायक अध्यापक केशर लाल है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि 18 जून को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की। तहरीर के अनुसार, जब नाबालिग छात्रा घर पर अकेली थी, तब आरोपी शिक्षक ने मौका देखकर कमरे में घुसकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बलात्कार किया, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया, और पूछताछ में छात्रा ने खुलासा किया कि शिक्षक लंबे समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय नवसनहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 65(1), 75 और पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर बबीता टम्टा को सौंपी गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक और कांस्टेबल चालक आन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

