बागेश्वर। बदलते समय में अब युवा नौकरी के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार के मौके भी तलाशने लगे हैं। तहसील क्षेत्र के गढ़सेर की रहने वाली तनुजा आर्या ने भी शिक्षा हासिल करने के बाद पारंपरिक ऐपण आर्ट और पेंटिंग में रोजगार खोजा है।
उनकी कला जिले की सरहदों से बाहर निकलकर लोगों को लुभा रही है। तनुजा आर्ट से आय अर्जित करने के साथ-साथ 15 बालिकाओं को भी निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं।
तनुजा ने अल्मोड़ा के सोबन
सिंह जीना परिसर से बैचुलर ऑफ फाइन आर्ट की पढ़ाई की है। उन्हें जल रंग, तेल रंग, पेंसिल शेडिंग से लेकर मंडला आर्ट, सेल्फ पोट्रेट, क्ले आर्ट, नेम प्लेट, वॉल पेंटिंग,
जिले की सरहदों से बाहर तक पहुंच चुकी है कला, 15 बालिकाओं को निशुल्क निशुल्क कर कर रही हैं प्रशिक्षित मधुबनी आर्ट और ऐपण जैसी पारंपरिक आर्ट विधा में महारत हासिल है। आकर्षक ऐपण से वह लक्ष्मी चौकी, गणेश चौकी, पूजा थाल, कलश को सजाने का काम भी करती हैं।
तनुजा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों से उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं। दिल्ली, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली और हिमाचल प्रदेश से भी उन्हें कई ऑर्डर मिल चुके हैं। ऐपण और पेंटिंग से प्रतिमाह 20 हजार रुपये तक आय हो जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
