- धमाके से दंपत्ति सहित तीन बच्चे झुलसे, फॉरेंसिक जांच में कारण स्पष्ट
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में घायल हुए लोगों में दो वयस्क और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनका उपचार दून अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ कि पूर्वी पटेलनगर स्थित टपरी क्षेत्र में विजय साहू अपने परिवार के साथ एक छोटे कमरे में रह रहे थे।
कमरे की खिड़कियां और दरवाजे रातभर बंद रहने के कारण सिलेंडर से धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा। सुबह लगभग 6:45 बजे बिजली के स्विच में नंगी तार से हुई स्पार्किंग से कमरे में आग भड़क गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके से कमरे की दीवार और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35), बेटा अमर (11), सनी (8) और बेटी अनामिका (8) के रूप में हुई है। सभी को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक.. 

