हल्द्वानी : 38वें राष्ट्रीय खेल में सेना सेवा कोर, बैंगलोर की ताइक्वांडो टीम ने ताइक्वांडो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण और 6 रजत पदक जीतकर चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि टीम की उत्कृष्ट रणनीति, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
टीम के कोच सूबेदार संदीप कुमार, शारीरिक प्रशिक्षक नायक अन्नका राजु, और टीम मैनेजर मेजर थमन बहादुर थापा के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में हवलदार अंकित मेर, हवलदार शशांक सिंह, हवलदार अब्दुल वाहिद और हवलदार नवीन शामिल रहे, जबकि हवलदार रामवीर गुर्जर, हवलदार डिंकगु सिंह, नायक रंजीत कुमार, हवलदार भोगे पदही और हवलदार अक्षय हुद्दा ने रजत पदक जीते।
मेजर थमन बहादुर थापा और सूबेदार संदीप कुमार ने इस जीत पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे सेना सेवा कोर की खेल संस्कृति और टीम के समर्पण का परिणाम बताया। यह उपलब्धि पूरे सुरक्षा बल समुदाय के लिए गर्व की बात है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

