हल्द्वानी : कालाढूंगी में बेला तोलिया के लिए जोरदार प्रचार, भाजपा की जीत का दावा
राम डी आनसिंह जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बेला तोलिया के पक्ष में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने धुआंधार प्रचार कर जीत का माहौल बना दिया है। विधायक भगत ने 15 में से 13 ग्राम सभाओं में जनसभाएं कर जनता से बेला तोलिया के लिए वोट की अपील की। उनके धुआंधार प्रचार से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है, और सभी ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में झोंक दी है।
आज बेला तोलिया ने नाथूपुर पाडली और मल्ला फतेहपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भारी समर्थन देते हुए 28 जुलाई को मतदान के दिन विकास के लिए बेला तोलिया को चुनने का भरोसा दिलाया।
सुरेश भट्ट ने कहा, “राज्य की सभी 12 जिला पंचायत सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा, और इसकी शुरुआत राम डी आनसिंह सीट से होगी।” वहीं, शशांक रावत ने दावा किया कि बेला तोलिया इस सीट पर सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा, “युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं, और हम भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।”
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत भी आज अपने युवा साथियों के साथ बेला तोलिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे ,उन्होंने कहा रामडी आनसिंह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया सर्वाधिक मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं ।
आज प्रचार अभियान के दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, आभा गोस्वामी, प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, कार्तिक हर्बोला, रत्नेश शाह, हिमांशु , मनोज जोशी, मदन मोहन जोशी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार
नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर 
