देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पकालिक कार्यों को जल्द पूरा किया जाए…जबकि दीर्घकालिक योजनाओं को तय समयसीमा में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए मुख्य सचिव को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं में देरी न हो। साथ ही अधिकारियों को विधायकगणों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने को कहा।
बरसात के मद्देनजर नालों की सफाई, जल निकासी और बाढ़ से बचाव के कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वनाग्नि रोकथाम, पेयजल और बिजली आपूर्ति को लेकर भी विशेष तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य, जलभराव और फसल सुरक्षा पर भी चर्चा हुई, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके 
