उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, सीएम धामी आज हो रहे दिल्ली रवाना
देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। सीएम धामी पहले प्राइवेट प्लेन से उड़ीसा जाएंगे, जहां वह करीब दो घंटे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में उनका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।
बीते दिनों सीएम धामी ने साफ किया था कि उनका दौरा पूर्व निर्धारित और निजी कार्यक्रमों से जुड़ा था। लेकिन सियासी गलियारों में इसे उत्तराखंड भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की विदाई के साथ इस बदलाव की शुरुआत होगी।
सूत्रों के मुताबिक, 30 मार्च से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि के साथ ही सरकार से लेकर संगठन में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। दायित्वधारी राज्यमंत्री पदों के लिए भी करीब 100 लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। इस बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर सरगर्मियां तेज हैं और सभी की नजरें दिल्ली दौरे पर टिकी हैं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त 

