देहरादून: देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार स्थित एक परीक्षा सेंटर से रविवार को एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी ऋषि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपी की करीब 12 परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आई है और उसके पेपर देने के बाद कई लोग सरकारी भर्ती में सफल भी हो चुके हैं।
परीक्षा सेंटर के कमांडिंग ऑफिसर सूरजपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आईबीपीएस आरआरबी स्केल-3 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान आरोपी ऋषि कुमार का बायोमीट्रिक जांचा गया…जिसमें यह सामने आया कि उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नामों के साथ मिल रही थी। हालांकि रविवार को हुई परीक्षा में उसका बायोमीट्रिक सही पाया गया…यानी यह परीक्षा वह खुद के लिए दे रहा था।
थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
